
रतलाम। मानवता एवं पीड़ित मानवता की सेवा के कई प्रकल्प संचालित होते हैं लेकिन रक्तदान जैसा महादान मानवता की श्रेष्ठतम सेवा का कार्य है जिसके द्वारा अनेकों प्राणियों की जान बचाई जा सकती है। समय से पहले उन्हें प्राण दान देकर जीवन जीने का अवसर दिया जा सकता है।
उक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा मानव सेवा समिति स्थित ब्लड बैंक में श्रीमती स्व. मनीषा अग्रवाल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि अग्रवाल पंचांग के सभापति समाजसेवी शांति लाल जी चौधरी ने व्यक्त किए। आपने कहा कि समाज के युवा जन इस अभियान में आगे आकर अपना योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व पार्षद निमिष व्यास ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं वरन इसके माध्यम से हम सीधी परमात्मा की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं, जो कि मनुष्य जन्म ईश्वर ज़ी अनमोल देन है, उसे स्वस्थ जीवन प्रदान करना पुनीत कार्य है।
संस्था संरक्षक अभय सुराणा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पीड़ित मानवता की सेवा में कहीं भी हमारी आवश्यकता हो हमें तत्पर होकर कार्य करना चाहिए यही मानव धर्म है। सुरेश चंद्र अग्रवाल और मोहन लाल पाटीदार मुरली वाला भी मंचासीन थे।
स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने देते हुए कहा कि संस्था समाज सेवा के कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है। पशु पक्षी तथा स्वास्थ्य संबंधी अनेक सेवा कार्य हम लोग कर रहे हैं आगे भी यह प्रयास जारी रहेंगे। शिविर में लगभग 35 यूनिट रक्त एकत्रित कर मानव सेवा समिति को प्रदान किया गया इस दौरान डॉक्टर इंदर मल जैन भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत महेश व्यास, अभय लोढ़ा, प्रदीप लोढ़ा, एमके जैन, मिलन राखेचा, चंदन राठौ, मितेश अग्रवाल, ओमप्रकाश पोरवाल, रमेश पोरवाल, प्रीतम भरगट, राजेश जोशी, मनीष बोहरा, शैलेंद्र व्यास, कमलेश पालीवाल आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा तथा आभार मिलन राखेचा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री आनंद पालीवाल ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर पत्नी नीलू पालीवाल के साथ रक्तदान कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।