भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने महापौर प्रत्याशी श्री पटेल का बी-फॉर्म प्रस्तुत किया

रतलाम । नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल का बी-फॉर्म पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया एवं नगर निगम चुनाव संचालन समिति प्रभारी मनोहर पोरवाल मौजूद रहे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Play sound