रतलाम । नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में महापौर पद का नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले पार्टी नेता प्रहलाद राठौर ने नाम वापस ले लिया है। उन्होंने अपने नाम वापसी का फॉर्म सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जमुना भिड़े को प्रस्तुत किया । इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं नगर निगम चुनाव संचालन समिति सहप्रभारी जयवंत कोठारी एवं जिला मीडिया सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी उपस्थित रहे।