- भारत देश रतलाम नगरवासियों के लिए इतिहास बना गया 21 जून योग अमृत महोत्सव
- नेहरू युवा केंद्र रतलाम पतंजलि युवा भारत संगठन सामूहिक योग अमृत महोत्सव मनाया गया

रतलाम । मानवता के लिए योग संपूर्ण भारत वर्ष में जगह-जगह ऐतिहासिक धरोहर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल दिनांक 21 जून 2022 ठीक 6:20 पर मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के योग दिवस जनसंदेश के साथ आयुष विभाग रतलाम नगर निगम की देखरेख में योगा अभ्यास पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी रतलाम म.प्र.पश्चिम विशाल कुमार वर्मा महिला पतंजलि योग समिति योग प्रभारी श्रीमती विमलेश वर्मा सहयोगी आयुष विभाग रतलाम योग प्रशिक्षिका नेहा टांक के कुशल नेतृत्व में उपस्थित जनों को करवाया गया।
रतलाम नगर वासियों ने भव्य दिव्य ऐतिहासिक धरोहर राजवंशीय राजमहल महलवाडा परिसर पैलेस रोड़ रतलाम अपने जीवन के ऐतिहासिक योगमय पल-क्षण को समाहित कर आत्मिक प्रसन्नता लिए जन-जन आनंदित हो उठा हर कोई अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर योग अमृत धारा प्रज्वलित रहें ऐसी मंशा व्यक्त की
ऐतिहासिक धरोहर राजवंशीय राजमहल महलवाडा परिसर पैलेस रोड़ रतलाम नेहरू युवा केंद्र रतलाम प्रमुख सौरभ श्रीवास्तव युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम संगठन योग दिवस क्रांति अमृत महोत्सव का मुख्य प्रशिक्षण विशाल कुमार वर्मा पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी रतलाम श्रीमती विमलेश वर्मा योग प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य द्वारा योगमय यज्ञमय भक्तिमय हरा-भरा हों स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध स्वतंत्र स्वराज हमारा संकल्प लिए योग प्रोटोकॉल आसन प्राणायाम के साथ पतंजलि जीवन विज्ञान संकल्प शक्ति का अभ्यास करवाया गया नेहरु युवा केंद्र पतंजलि युवा भारत मतदाता जागरूकता महाअभियान के तहत् शत-प्रतिशत मतदान करने कराने की शपथ दिलाई गई।