आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में ऑनलाइन के माध्यम से अजय कुमार जैन ने विशेष क्लास ली

नई दिल्ली । दिल्ली से अजय कुमार जैन, अधिवक्ता, योगा एंड वैलनेस इंस्ट्रक्टर एवं अरहम ध्यान योग ट्रेनर , जो दिल्ली के निवासी हैं, जूम एप के माध्यम से अभी तक नियमित, निशुल्क और निरंतर 800 से ज्यादा क्लासेस ले चुके हैं यह क्लास 25 मार्च 2020 को जब भारत में लॉकडाउन शुरू हुआ था तभी से जैन मुनि गुरूदेव श्री 108 श्री प्रणम्य सागरजी महाराज के आशीर्वाद से यह ऑनलाइन अरहम ध्यान योग की क्लास 25 मार्च 2020 से नियमित निशुल्क और निरंतर चली आ रही है।
21 जून 2022 को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में ऑनलाइन के माध्यम से अजय कुमार जैन ने विशेष क्लास ली जिसमें देश -विदेश से अनेक लोगों ने भाग लिया इज़ क्लास में विशेष रूप से 85 वर्षीय रतनी देवी जैन गंगवाल,संजय बबिता जैन कोडरमा से,रंजू जैन बेंगलुरु से,मनोज ,वंदना जैन धनबाद से,सरिता जैन चेन्नई से,रितु ,संजय जैन कोलकोत्ता से के साथ बहुत से लोग इस ज़ूम ड्डश्चश्च में जुड़ कर योग किया इस क्लास के माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ, मानसिक लाभ और आध्यात्मिक लाभ मिला है। अजय कुमार जैन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ है और उनको इंडियन अचीवर्स अवार्ड, ग्लोबल वैलनेस फोरम टॉप 10 बेस्ट परफारमेंस अवॉर्ड भी मिल चुका है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में अजय कुमार जैन ने शाम के योगा सेशन में भारत सरकार के संस्था इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरपसी बोर्ड ऑफ इंडिया के सभी ऑफिसर को भी अर्हम ध्यान योग कराया। इसके अलावा श्री अजय कुमार जैन को आयुष मंत्रालय द्वारा योगा एंड वैलनेस इंस्ट्रक्टर का सर्टिफिकेट भी मिला है।

Play sound