
रतलाम । भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में अशोक पोरवाल और सीमा टांक ने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप सहित अन्य नेताओंकी उपस्थिति में नाम वापस ले लिया। एक अन्य प्रत्याशी प्रहलाद राठौड़ ने पूर्व में ही नाम वापसी कर ली थी। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में 3 प्रत्याशियों ने नाम वापसी कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से काम करने का संकल्प लिया है। महापौर पद के दोनों प्रत्याशी अशोक पोरवाल व सीमा टांक द्वारा नाम वापस लिए जाने पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण भाव की सराहना की। इस दौरान चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, प्रहलाद राठौड़ सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।