वार्डों में पार्षद पद के कई प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापसी की

विधायक काश्यप से मुलाकात कर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

रतलाम 22 जून 2022। नगर निगम चुनाव में विभिन्न वार्डों से नामांकन पत्र प्रस्तुत करने वाले पार्षद प्रत्याशियों ने बुधवार को वार्ड के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापसी कर ली। सभी प्रत्याशियों ने नाम वापसी के बाद विधायक चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प व्यक्त किया।
वार्ड 4 से अनिता शर्मा, पूजा शर्मा, वार्ड 6 से दीपक सेन, सुबेन्द्रसिंह गुर्जर, वार्ड 8 से संजय पांचाल, वार्ड 9 से दिव्या शर्मा, वार्ड 18 से शैलेन्द्र सोनी, वार्ड 19 से एकता कदम, वार्ड 23 से शैलेन्द्र माण्डोत, राजेश रांका, वार्ड 24 से कैलाश गुर्जर, वार्ड 25 से रीना टांक, वार्ड 29 से राधेश्याम मारू, राकेश परमार, वार्ड 32 से प्रभुलाल सोलंकी, वार्ड 36 से तृप्ति परिहार, शिवानी शर्मा, वार्ड 39 से ज्योतिका मेहता, वार्ड 40 से जयेश जैन, श्रेणिक जैन, वार्ड 41 से हर्ष चौहान, दैदिप्य पाठक, वार्ड 43 से अनिता कसेरा, शीतल दरकुनिया, वार्ड 45 से सत्यदीप भट्ट, यशवंत यादव, तपन शर्मा, वार्ड 46 से अशोक कुमार पंचोली, वार्ड 49 से गायत्री उपाध्याय ने नाम वापस ले लिए।
नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ शहर विधायक चेतन्य काश्यप से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी हित में कार्य करने एवं पार्टी द्वारा तय प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प व्यक्त किया। विधायक श्री काश्यप ने प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पणपूर्वक की गई मेहनत से भाजपा निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

Play sound