कांग्रेस प्रत्याशी ने हनुमान मंदिर में पुजा की तो दरगाह पर चढ़ाई चादर


रतलाम । नगर निगम चुनाव में महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी युवा मिलनसार छवि के भाई मयंक जाट आज अनाज मंडी ओर सब्जी मंडी में जोरदार स्वागत हुआ। दोनो मंडियों में व्यापारियों, हम्मालों सहित मौजूद लोगों ने भाई मयंक जाट का जोरदार स्वागत कर उनको चुनाव में र्समर्थन दिया।
कृषि उपज मण्डी महु रोड पर मंडी समिति के समस्त व्यापारी भाइयों एवं हम्माल भाइयों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी भाई मयंक जाट का स्वागत किया गया।इस अवसर पर सर्वप्रथम मंडी परिवार द्वारा भाई मयंक जाट का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने में सर्वश्री मण्डी व्यापारी अमृत जी कटारिया, संजय चोरडिया, हितेश पारख, विपिन चोपड़ा, राजेश धूपिया, पंकज जैन, निलेश ओरा, हितेश बाफऩा, हम्माल ऐसोशियन से अकरम भाई, महबूब भाई आदि उपस्थित थे। सभी ने आगामी निकाय चुनाव में भाई मयंक जाट को महापौर बनाने हेतु अपना समर्थन दिया।
थोक लहसुन एवं प्याज मंडी सैलाना बस स्टैंड पर मंडी के समस्त व्यापारी भाइयों एवं हममाल भाइयों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी भाई मयंक जाट का स्वागत कंठी वाला हनुमान मंदिर पर रखा गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भाई मयंक जाट ने हनुमान मंदिर पर पूजा की एवं उसके बाद कांटे वाले बाबा की दरगाह पर जाकर माथा टेका फिर मंडी परिवार द्वारा भाई मयंक जाट का शाल एवं माला से स्वागत व सम्मान किया गया। सम्मान करने में सर्वश्री सलीम भाई बागवान, निलेश बाफना, प्रकाश जादव, पंकज अग्रवाल, पंकज जैन, सुरेश शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल , प्रदीप शर्मा, अमित जैन, इब्राहिम भाई, बादल भाई सफी भाई, विनीत लुणावत, पुनीत शर्मा, गोपाल जैन, सुनील गोयल, संजय स्वामी, निलेश राणावत, राहुल बंजारा, परेश उपाध्याय गोपाल माली नारायण स्वामी प्रद्युम्न शर्मा सलाम भाई मुबारिक भाई बब्बू चाचा आदि उपस्थित थे एवं सभी ने आगामी निकाय चुनाव में भाई मयंक जाट को महापौर बनाने हेतु अपना समर्थन दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और श्री जाट समर्थक भी मौजूद थे।