दो वार्ड में हुआ जनसंपर्क, जनसंपर्क में मिला जनसमर्थन

रतलाम। नगर निगम महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी भाई मयंक जाट का वार्डो में जनसंपर्क का आज से श्री गणेश हुआ। जनसंपर्क में कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट को भारी जनसमर्थन मिला। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए अब शहर में कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट अब वार्डो में जनसंपर्क के लिए आज से वार्डो में निकल पड़े है। कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट ने अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुवात वार्ड नंबर 1 से की। यह राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर की।इसके बाद ढोल ढमाके के साथ कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट वार्ड की गलियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं का आशीर्वाद लेने निकल पड़े। उनके साथ वार्ड 1 की कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी भावना हितेश पेमाल भी साथ थी। वार्ड 1 गांधीनगर की गलियों गलियों में निकले कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट का जोरदार स्वागत किया। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कुछ कन्याओं ने महापौर प्रत्याशी मयंक जाट को रक्षा सूत्र बाँध कर ओर तिलक लगाया। वार्ड 2 में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट ने पी एन्ड टी कालोनी, लक्ष्मण पूरा, वाल्मीकि बस्ती सहित सम्पूर्ण वार्ड में घूम कर मतदाताओं का अशीर्वाद लिया। मयंक जाट के साथ वार्ड 2 की कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी कविता मुकेश महावर भी साथ थी।दोनो वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट का जगह जगह महिलाओ ने जोरदार स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जेम्स चाको, जोएफ आरिफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जेम्स चाको, विनोद मिश्रा मामा, पारस दादा, शांति लाल छपरी,कैलाश छपरी,किशन लाल गोसर, ओम जी बिडवांन,बाबू लाल भाटी,एडवोकेट कुलजीत, राजू खण्डेलवाल, श्याम भाई, नन्दकिशोर पांडेय आदि बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।