आज श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में हेमेंद्र सूरी गच्चा में नया अध्याय लिखा गया
जावरा (अभय सुराणा)। परम पूज्य वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचंद्र विजय जी म सा ने एवं परम पूज्य मुनिराज श्री चंद्र यश विजय जी म सा ने गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा की आज्ञा में चलने की घोषणा की। आज जावरा श्रीसंघ मोहनखेड़ा में विराजीt गच्छाधिपति जी एवं श्रमण मंडल , श्रमण मंडल से पर्युषण पश्चात मिच्छामी दुक्कडम हेतु पहुंचा था, धर्मसभा में श्री मोहनखेड़ा ट्रस्ट के सूजनमल सेठ एवं जावरा श्री संघ के राजेश बरमेचा ने समाज में एकता हेतु साधु भगवंतों से निवेदन किया । इस निवेदन पर दोनों मुनिराज ने गच्छाधिपति जी की आज्ञा में चलने की घोषणा करी। घोषणा होते ही पंडाल जय गुरुदेव के नारों से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने दोनों मुनिराज की प्रशंसा की ।
इस अवसर पर तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री सूजनमल सेठ, जावरा श्री संघ के वरिष्ठ महानुभावों के साथ अनेक संघ उपस्थित रहे । यह जानकारी यात्रा संघ संयोजक शिखर धारीवाल ने दी।