दीपावली पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

रतलाम। सरस्वती विद्या मंदिर, काटजू नगर, रतलाम में दीपोत्सव के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।विद्यालय में विद्यार्थियों ने वॉल हैंगिंग एवं शुभकामना कार्ड, आकर्षक सजावटी सामग्री, सजाए हुए दीपक एवं तोरण बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फूलों एवं विभिन्न रंगों की सहायता से सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी सृजनशीलता प्रदर्शित की।इस अवसर पर भैया-बहनों ने श्रृंखला बनाकर शुभ दीपावली का संदेश दिया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा, सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका, श्री जवाहर चौधरी एवं प्राचार्या श्रीमती वत्सला रनवाल सहित सभी आचार्य-दीदी ने विद्यार्थियों को दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *