मुख्य अतिथि जैन ने बच्चों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु किया प्रेरित


पिपलौदा। शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन रहे। शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या (कक्षा 10वीं), द्वितीय स्थान सोनू (कक्षा 11वीं) और तृतीय स्थान सुनीता, सुमन व पूनम ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में साधना (कक्षा 11वीं) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर नई शिक्षा नीति, डिजिटल इंडिया और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं चलाई हैं। मोदी जी का विजन है कि पिपलौदा के बेटा-बेटी भी वैज्ञानिक और कलेक्टर बनें। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन गणेश मालवीय ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंगलेश देराश्री ने किया। इस अवसर पर रामलाल मईडा, सुश्री विनीता खड़िया, मानसिंह मईडा, सोहन सिंह मईडा, सुनील खेर, सुधीर शर्मा, हरपाल सिंह परिहार, सरिता देराश्री, दीपेश गायकवाड, सुरेश दास बैरागी, श्वेता मिश्रा, ज्योति मंडलोई, आलम सिंह बिलवाल, आराधना मैडम, ममता सोलंकी, महेंद्र सिंह एवं विजय परिहार, खेल विभाग के शाहिद हुसैन सहित संस्था परिवार उपस्थित रहा।