नशीले पदार्थो के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूद्व युवाओं में जागरूकता के लिये निंबध प्रतियोगिता एवं शपथ का आयोजन

  • नशीले पदार्थ व नशीली दवाइयो से मुक्त समाज का निर्माण में युवाओं की अहम
  • भूमिका-श्रीमति संध्या शर्मा उपसंचालक सामाजिक न्याय जिला रतलाम

रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पखवाडें के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र परिसर रतलाम में नशीले पदार्थो के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूद्व युवाओं में जागरूकता के लिये निंबध प्रतियोगिता एवं शपथ का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग श्रीमति संध्या शर्मा, विषेश अतिथि केन्द्र प्रभारी प्रजापिता ब्रहाकुमारी सीमा दीदी, जिला प्रभारी पतंजति युवा भारत विशाल वर्मा, संचालक प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र प्रतीभा शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक म.प्र.जन अभियान परिषद रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा कि गयी।
दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूद्व युवाओं में जागरूकता के लिये निंबध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें युवा व युवतियों ने भागीदारी कि गयी युवाओं ने विचार व्यक्त करते हुऐं लिखा कि नशा मुक्त समाज से सामाजिक, पारिवारिक, आर्थिक संतुलन बनेगा, ना स्वयं नशा करें, दूसरों को भी नशा करने से रोके, नशा बीमारी का घर है आदि विचार लिखे गये।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार विमलेश वर्मा, द्वितीय स्थान अष्विनी चौरसिया, तृतीय पुरूस्कार प्रज्ञा यादव को प्राप्त हुआ, विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग श्रीमति संध्या शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थ व नशीली दवाइयो से मुक्त समाज का निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है युवाओं को नशामुक्त अभियान से जुडकर नशामुक्ति के लिये प्रेरित करना होगा।
प्रजापिता ब्रहाकुमारी सीमा दीदी ने कहा ध्यान, आध्यत्म, योग, से नशे की बुराई का त्याग किया जा सकता है, युवा वर्ग को नशा निवारण के लिये अपने नशे में लिप्त साथियों नशा छोडने के लिये प्रेरित करना होगा। पतंजलि युवा भारत के विषाल वर्मा ने कहा कि योग, आयुर्वेद, स्वदेशी अपनाकर हम नशामुक्त समाज का निर्माण कर सकते है।
कार्यक्रम के अंत सभी युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम का संचालन श्रीपति संस्था के माही शर्मा के द्वारा किया गया। आभार सामाजिक न्याय से शंषाक पाठक के द्वारा व्यक्त किया गया, कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित युवा वर्ग उपस्थित रहे।

Play sound