झुमरीतिलैया (कोडरमा) जैन धर्म का पर्वाधीराज दसलक्षण पर्यूषण का छठा दिन जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम संयम धर्म एवं धूप दशमी पर्व के रूप में मनाया

झुमरीतिलैया । झुमरीतिलैया में धर्म और ज्ञान की गंगा बहा रहे महासंत जैन मुनि श्री 108 सुयश सागर गुरुदेव ने अपनी पीयूष वाणी मे भक्तजनों को कहा कि संयम समझने का नहीं अंतरंग में उतारने का विषय है संयम व्यक्ति को पूज्य और वंदनीय बनाता है बिना संयम के मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती है दूसरों पर कंट्रोल नहीं अपने पर कंट्रोल करो जीवन को संयमित और नियंत्रित बनाना ही संयम है मनुष्य को बाहर से नहीं अंदर से जागने की आवश्यकता है इंद्रियों पर कंट्रोल करके ही संयम धर्म को धारण किया जा सकता है मनुष्य को हमेशा विवेक पूर्वक काम करना चाहिए यत्न पूर्वक कार्य करने से ही संयम होता है नियम और संयम के साथ जीवन जीना चाहिए इसके बिना मनुष्य भी पशु के समान है । योगी का जीवन हमेशा स्वतंत्र जीवन होता है और मन को अपने अनुसार चलाते हैं परंतु भोगी व्यक्ति मन का गुलाम बन कर जीते हैं । निग्रंथ के बिना निर्वाण की प्राप्ति नहीं हो सकती हैं संसार के बंधन को तोड़ कर संयम धर्म को धारण किया जा सकता है।
आज दोनों मंदिरों में बड़े ही भक्ति भाव पूर्वक भक्त जनों के द्वारा धूप दशमी का पर्व मनाया गया,आज सभी शिविरार्थि एक साथ जुलुसके रूप में दोनों मंदिरों में पंक्ति वस जाकर दोनों मंदिर में विश्व शांति मंत्रों को बोलकर कर्मों की निर्जरा के लिए धूप अग्नि में विसर्जित किया गया। पर्युषण महापर्व पर निर्जल उपवास कर रहे वृत्तियों को समाज के मंत्री नरेंद्र जैन झाझंरी, संयुक्त मंत्री राज जैन छाबड़ा,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, भंडारी सुनील जैन सेठी मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश जैन झाझंरी सुशील जैन छाबड़ा चातुर्मास कमेटी के सभी संयोजक एवं सहसंयोजक शिविर संयोजक सिद्धांत जैन सेठी कुणाल जैन ठोलिया एवं वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने सभी व्रतधारियों को नमन करते हुए उसकी अनुमोदना की आज बड़ा मंदिर मे मूल नायक पारसनाथ भगवान पर प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य सुरेंद्र सरिता सौरभ जैन काला परिवार को मिला । 1008 श्री चंदा प्रभु भगवान का बिहार कराकर पांडुक शीला पर विराजमान करने एवं प्रथम कलश शांति धारा करने का सौभाग्य कांता देवी धर्मपत्नी कमल कुमार जी छाबड़ा के परिवार को मिला । भगवान महावीर स्वामी की शांति धारा का सौभाग्य भी उन्हें मिला पंडाल परिसर में भगवान चंदा प्रभु एवं महावीर स्वामी का श्री बिहार कर कर प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य सुशील ऋषभ अभिषेक जैन काला एवं मंजू देवी विक्की जैन बाकलीवाल परिवार दुर्ग को मिला नया मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की शांति धारा का सौभाग्य सुशील सुमित कनिष्क जैन छाबड़ा परिवार को एवं शांतिलाल जैन छाबड़ा परिवार को मिला आदिनाथ भगवान की बेदी पर शांति धारा करने का सौभाग्य आशीष अभिषेक अक्षय जैन गंगवाल परिवार को मिला रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने धार्मिक एवं प्रेरणादायक संदेश से लोगों का मन मोह लिया । यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *