- दो वार्ड में हुआ जनसंपर्क
- महिलाओ ओर बहनों ने उतारी आरती, केलो से तोला गया
रतलाम । नगर निगम महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट ने आज दूसरे दिन सुबह दो वार्डो में सघन जनसंपर्क किया । इस दौरान दोनों वार्डो के कांग्रेस प्रत्याशी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण ओर कार्यकर्ता भी साथ मे थे। जनसम्पर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी मयंक जाट को कई जगह केलो से तोला भी गया।
नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए अब शहर में कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट वार्डो में जनसंपर्क लगातार जारी है। आज सुबह कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट ने वार्ड क्रमांक 24 ओर 25 में सघन जनसम्पर्क किया।
वार्ड 24 में महापौर प्रत्याशी मयंक जाट के साथ वार्ड के पार्षद उम्मीदवार सलीम बागवान सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक भी थे। ढोल ढमाके के साथ जब कांग्रेस प्रत्याशी घर घर पहुचने लगे तो वार्ड के निवासियों ने उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। वार्ड 25 में कांग्रेस प्रत्याशी अरुणा दग्धी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर प्रत्याशी मयंक जाट के साथ जनसंपर्क किया। दोनो वार्डो में महिलाओं ने महापौर प्रत्याशी मयंक जाट की आरती उतार कर विजय तिलक किया। अशोक नगर में भाई मयंक जाट को केलो से तोला गया। दोनों वार्डो के चमरिया नाका, अशोक नगर, ग्रीन सिटी,ओझा खोली,हरमाला रोड,ज्योति नगर,सायर चबूतरा,रामगढ़, कुंजड़ों का वास, बरगुंडो का वास आदि क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया गया। इन क्षेत्रों में करीब 15 से अधिक जगह पर मतदाताओं ने मंच बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट का स्वागत किया । कही पुष्पहार से तो कही साफा बांधकर लोगो ने अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट को दिया। दोनो वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट ने महिला मतदाताओं के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। जगह जगह महिलाओ ने जोरदार स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जेम्स चाको, विनोद मिश्रा मामा, पारस दादा, प अनिल झालानी, प्रेमलता दवे, जोएब आरिफ, फैयाज मंसूरी, सैयद वुसत जैदी, इमरान खोकर, रफीक भंडारी, इमरान खोकर, अनीस रिज़वी इरशाद आदि बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे ।