मतदाताओं के बीच पहुंचे भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल

  • वार्ड 15, 16 और 45 और 46 में पार्षद प्रत्याशियों के साथ लिया आशीर्वाद

रतलाम 25 जून 2022। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने महाजनसंपर्क के दूसरे दिन शनिवार सुबह को वार्ड क्रमांक 15, 16, 45 एवं 46 में पार्षद प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क की शुरुआत की। श्री पटेल द्वारा सुभाष नगर में सेवा भारती कार्यालय से जनसंपर्क शुरू कर तोपखाना पर समापन किया गया। वार्ड 15 के पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद बबलु खां, वार्ड-16 के रणजीत टांक, वार्ड 45 के धर्मेंद्र रांका एवं वार्ड 46 के प्रत्याशी विक्रम लोहिया उनके साथ रहे।
सुभाष नगर क्षेत्र में महापौर प्रत्याशी श्री पटेल और पार्षद प्रत्याशी बबलू खां, जब जनसंपर्क के लिए निकले तो हर वर्ग ने उनका जोरदार स्वागत किया। विशेष तौर पर क्षेत्र में मतदाताओं के साथ बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। प्रत्याशियों के स्वागत के लिए क्षेत्र के निवासी अपने बच्चों के साथ हार-फूल और पूजा की थाली लेकर खड़े नजर आए। इस दौरान बच्चों से स्वागत कराने के बजाय श्री पटेल व पार्षद प्रत्याशी ने बच्चों को ही हार पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हे दुलार दिया।
इन क्षेत्रों में हुआ जनसंपर्क –
सेवा भारती कार्यालय सुभाष नगर से शुरू हुआ जनसम्पर्क राजेन्द्र नगर पहुंचा। राजेन्द्र नगर मुख्य मार्ग से होते हुए भांभी मोहल्ला, पटेल कॉलोनी, ईदगाह रोड मुख्य मार्ग पर जनसंपर्क किया। भाजपा पार्षद प्रत्याशी धर्मेन्द्र रांका व विक्रम लोहिया के साथ ईदगाह रोड मुख्य मार्ग से सुतारों का वास, जाटों का वास, गौशाला रोड मुख्य मार्ग से होते हुए तोपखाना पर जनसंपर्क का समापन हुआ।
जनसंपर्क में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, चुनाव सहसंयोजक जयवंत कोठारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, मण्डल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, प्रहलाद राठौड़, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक रजनीश गोयल, पिछडा मोर्चा उपाध्यक्ष दिनेश राठौड, प्रभु नेका, प्रभु सोलंकी, सलीम भाई, आकाश खड़के, विवेक शर्मा, सुदीप पटेल, धर्मेंद्र देवड़ा, मोहन वर्मा, नंदकिशोर पंवार, लकी अरोरा, राखी व्यास, भारती राहोरी, मधु शिरोडकर, शिवांग शर्मा, श्रीकांत डोसी, दिनेश राठौड़, अशोक चौटाला, राजेश बैरागी, करण वशिष्ठ, अनीता पाहुजा, सत्यदीप भट्ट, बंटी बोहरा, राजकुमार पंचोली, संजय पांचाल, सोनू यादव, शांतिलाल पाटीदार, रामबाबू शर्मा, सुशील सिलावट आदि जिला व मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Play sound