रविवार को वार्ड 27,28 एवं 4, 5 में होगा महाजनसंपर्क

रतलाम । भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 26 जून को शहर के वार्ड 27,28 एवं 4, 5 में वार्ड प्रत्याशियों के साथ महाजनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद लेंगे। सुबह 9 बजे महाजनसंपर्क वार्ड 28 में दिलीप नगर चौराहा से आरंभ होगा। यहां से पार्षद प्रत्याशी माया पंाचाल के साथ श्री पटेल राजीव नगर से बजरंग नगर तक जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद में वार्ड 27 में वार्ड प्रत्याशी हीना शाह के साथ उंकाला रोड, सूरजमल जैन नगर, अरिहंत परिसर, समता परिसर, सुदामा परिसर, मिल्लत नगर, शेरानीपुरा मैन रोड से काजीपुरा, लालजी का बाग, जय भारत नगर होते हुए हाकिमवाडा में जनसंपर्क का समापन करेंगे।
शाम को 4 बजे महापौर प्रत्याशी श्री पटेल वार्ड 4 में पार्षद प्रत्याशी शशि दुग्गल के साथ नूरी हाल से जनसंपर्क की शुरूवात करेंगे। यहां से वे महेश नगर, राजपूत जिम, सांई मंदिर, वरदान नगर, इंदिरा नगर, जवाहर नगर, श्मशान रोड, इंद्रानगर मेन रोड, सिका मस्जिद,गणेश डेरी, गांधी नगर में जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद
वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद प्रत्याशी भगतसिंह भदौरिया के साथ विनोबा नगर पानी टंकी, ओल्ड ग्लोबस, न्यू ग्लोबस, अम्बिका नगर, गोपाल नगर, लीला धर महादेव मंदिर, महेश नगर मैन रोड, रेल नगर, रेल नगर गलि न 3, अम्बिका नगर पानी की टंकी पहुंचकर जनंसपर्क का समापन करेंगे।

Play sound