रतलाम । भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व अब अरूण त्रिपाठी देखेंगे। भाजपा जिला महामंत्री ने निर्मल कटारिया ने बताया कि जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव के पार्टी द्वारा घोषित महापौर प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के कारण भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व अरूण त्रिपाठी को सौंपा है।