सर्वआरोग्य की कामना के साथ महिला रोग एवं मोटापा के योग पैकेज के साथ हुआ चिकित्सा शिविर का समापन

रतलाम 25 जून 2022। पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा अस्पताल, आयुष ग्राम, बंजली में आयोजित 5 दिवसीय निःशुल्क आवासीय योग चिकित्सा विज्ञान शिविर का समापन आज सर्वआरोग्य के पुनीत कामना के साथ हुआ। शिविर में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुॅचे शिविरार्थियों ने योग चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आज महिला रोग में योग एवं मोटापा को दूर करने में योग आसन प्राणायाम आहार आदि एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से अप्रत्याशित आरोग्य लाभ प्राप्त के नुस्खे बताये ।
शिविरार्थियों ने अपने सुखद् अनुभव बतलाते हुए कहा कि योग, प्राणायाम और आसन के माध्यम से जब 5 दिनी शिविर के 10 सत्रों में अद्धभुत स्वास्थ्य लाभ मिला, कई लोगो का वर्षो से हो रहा कमर दर्द ठीक हुआ, 5 सालो से पेरालिसिस से ग्रसित को 70 प्रतिशत ठीक हो गया जो वर्षो से पेरालिसिस के कारण बोल नहीं सकते थे वो बोलने लगे है, तो नियमित योग अभ्यास से रोग का जड़ से निदान कैसे संभव नहीं है। शिविर से लाभान्वित मरीजों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि योग प्राचीन भारत की ऋषि परम्परा द्वारा सर्वसमाज के निरामय एवं आरोग्यमय जीवन की कामना से प्रदत्त अनुमोल धरोहर है। महंगी चिकित्सा पद्धति के दौर में हम आयुर्वेद पंचकर्म योग आसन होम्योपैथी फिजियोथेरेपी और जरुरत पढ़ने एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से समाज को स्वस्थ और समृद्ध बनाने के लिए कटिबद्ध है। इसी पुनीत उद्देश्य को लेकर लगातार आवासीय शिविरों का आयोजन एक नया कीर्तिमान रच रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में आयुर्वेद पंचकर्म, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति, योगासन और फिजियोथैरेपी से मरीजों को राहत की अनुभूति हुई है।
डॉ. श्रीमती स्मिता शर्मा ने कहा कि आजकल की आधुनिक जीवनशैली के कारण महिलाओं को असमय ही गंभीर बीमारियां हो रही है, इसलिए महिलाओं को नियमित योग प्राणायाम के साथ सभी चिकित्सा विशेषज्ञो का लाभ लेकर करना चाहिए, जिससे इन सेवाओं के सहारे पूर्ण जीवन रोगमुक्त रह सके।
मैनेजिंग ट्रस्टी शिवांग शर्मा ने बताया की आज केवल डॉ. राजेश शर्मा के योग शिविर का समापन हुआ है, आयुष ग्राम में आमजन हेतु प्रतिदिन योग प्राणायाम की व्यवस्था रखी गई है।
शिविर में डॉ. संतोष टाले, डॉ. अंशुल चौहान, डॉ. अरुणेश द्विवेदी, डॉ. हेमन्त कुमार, डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता, डॉ. रीमा पाटीदार, डॉ. मनीष चौहान, डॉ. जन्मेजय शाक्य, डॉ. रोचन शर्मा, डॉ. हितैष निर्मोही, डॉ. वैष्णवी, डॉ. बरखारानी साहू, डॉ. आरांशा थामस, डॉ. अजय मालवीय, डॉ. शुभम बिश्वास, डॉ. लोकेश, डॉ. दीपक राठौड एवं अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ यहाँ उपलब्ध रहते हुए अपनी सेवाऐं दे रहे है।

Play sound