करणीसेना मूल ने भाजपा महापौर प्रत्याशी श्री पटेल को दिया समर्थन

रतलाम । भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को करणीसेना मूल ने समर्थन दिया है। करणीसेना मूल के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ श्री पटेल के पक्ष में समर्थन दिया। इस दौरान करणीसेना मूल के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्रसिंह बरखेड़ी, अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह बागेडी, सुरेंद्रसिंह भाटी, प्रवीणसिंह कनेरी, जयराजसिंह सोनगरा, यादवेंद्रसिंह लुनेरा, सोनू बना नयापुरा, टिकमसिंह मलवासा आदि ने महापौर प्रत्याशी श्री पटेल का स्वागत कर उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया।

Play sound