
रतलाम । भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल शनिवार की शाम को वार्ड क्रमांक 30 और 31 में आमजन का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इनके साथ वार्ड क्रमांक 30 से निर्विरोध पार्षद शबाना खान और वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद प्रत्याशी अशोक जोनवाल साथ रहे। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के रहवासियों ने महापौर प्रत्याशी के साथ पार्षद प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। मतदाताओं से मिले प्यार और दुलार से पटेल अभिभूत हो गए।
जनसंपर्क अभियान की शुरुआत शाम को वार्ड क्रमांक 30 में दिनेश पटेल के घर से हुई । निर्विरोध पार्षद शबाना खान के साथ श्री पटेल बोहरे की चाल, लोटस सिटी, भटनागरजी के घर से होते हुए महावीर नगर, टंकी क्षेत्र होकर मुख्य मार्ग से रहमत नगर, बापू नगर, कुली कॉलोनी, काजी खान की मस्जिद के पीछे से अम्बेडकर रोड, शीतला माता मंदिर पहुंचे एवं जनसंपर्क किया। वार्ड क्रमांक 31 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अशोक जोनवाल के साथ शीतला माता मंदिर से डोसीगांव, राजू नगर में जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। सभी स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने श्री पटेल का जोरदार स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष दिनेश राठौड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी व्यास, शेरू पठान आदि साथ थे।