सायकल रैली शपथ, नुक्कड नाटक, शपथ, सहित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय नषा निवारण दिवस पखवाडें के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा सीएम राइस विनोबा अंबेडकर नगर रतलाम में नषीले पदार्थो के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूद्व युवाओं में जागरूकता के लिये रंगोली प्रतियोगिता एवं शपथ का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग श्रीमति संध्या शर्मा, विषेश अतिथि केन्द्र प्रभारी प्रजापिता ब्रहाकुमारी सीमा दीदी, जिला प्रभारी पतंजति युवा भारत विषाल वर्मा, उपप्राचार्य सीएम राइस विनोबा अंबेडकर नगर रतलाम गजेन्द्र सिंह राठौर, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक म.प्ऱ जन अभियान परिशद रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा कि गयी।
युवतियों के रंगोली के माध्यम से नषे को रोकने का संदेश दिया सुंदर सुंदर रंगोली ने सभी को आकर्षित किया और रंगोली से के माध्यम से नषे के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। अतिथियों के द्वारा सभी रंगोलियों का अवलोकन कर निर्णय दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार वंशीका दुबे , द्वितीय स्थान खुशी, तृतीय पुरूस्कार वंशीका पंवार को प्राप्त हुआ, विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सायकल रैली शपथ, नुक्कड नाटक, शपथ, सहित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत सभी युवाओं को नषामुक्ति की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम का संचालन श्रीपति संस्था के माही शर्मा के द्वारा किया गया। आभार सामाजिक न्याय से शंषाक पाठक के द्वारा व्यक्त किया गया, कार्यक्रम में उपप्राचार्य सीएम राइस विनोबा अंबेडकर नगर रतलाम गजेन्द्र सिंह राठौर, षिक्षक- सीमा अग्निहोत्री, सुनीता पंवार, रूपाली जैन, भावना रावत, मीनाक्षी अग्रवाल, ज्योति मैसी, सोना तिवारी, सीमा व्यास एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित युवा वर्ग उपस्थित रहे।