पंचायत द्वितीय चरण निर्वाचन के लिए शुष्क दिवस घोषित

रतलाम । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रतलाम जिले में द्वितीय चरण में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, उन जनपद पंचायतों के 5 किलोमीटर की परिधि में मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पूर्व से मतदान एवं मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है।
जिले में द्वितीय चरण में जनपद पंचायत सैलाना एवं बाजना में 1 जुलाई शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायतों का निर्वाचन होगा। उक्त दिनांक से 48 घंटे पूर्व द्वितीय चरण हेतु 29 जून को दोपहर 3:00 बजे से 1 जुलाई को मतदान एवं मतगणना समाप्ति तक सैलाना,बाजना जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की भौगोलिक सीमा में शुष्क दिवस रहेगा। इस दौरान सैलाना क्षेत्र में कम्पोजिट मुदिर दुकान सैलाना क्रमांक 1 एवं सैलाना क्रमांक 2, कम्पोजिट मदिरा दुकान सरवन एवं शिवगढ़, बाजना क्षेत्र में कम्पोजिट मदिरा दुकान बाजना क्रमांक 1 क्रमांक 2, रावटी एवं कैलकच्छ बंद रहेगी।
इसी तरह रतलाम जिले के समीपस्थ जिला मंदसौर के सीमावर्ती विकासखंड सीतामऊ एवं उज्जैन जिले के सीमावर्ती विकासखंड खाचरोद एवं रतलाम जिले के समीपवर्ती विकासखंड बाजना की सीमा से 5 किलोमीटर की परिधि में दुकानें बंद रहेगी उनमें उज्जैन के खाचरोद विकासखंड अंतर्गत कम्पोजिट मदिरा दुकान बड़ावदा क्रमांक 1 एवं 2, कल्लूखेड़ी एवं मंडावल, मंदसौर के सीतामऊ विकासखंड के असावती एवं रतलाम विकासखंड अंतर्गत मोरवानी में मदिरा दुकान बंद रहेगी।

Play sound