रतलाम l बाबा अमरनाथ सेवा समिति द्वारा कल रतलाम से त्रिशूल यात्रा के रूप में यह 25 वीं यात्रा बाबा अमरनाथ के लिए 22 श्रद्धालु का पहला जत्था रतलाम से शाम को 7:00 बजे जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना होगा जो 02 -07-22 तारीख को वहां पर त्रिशूल चढ़ा के बाबा अमरनाथ बर्फानी से प्रार्थना विश्व शांति और विश्व कल्याण के लिए करेंगे। इसमें अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार धबाई ,मुन्ना लाल गुर्जर ,वासुदेव पाटीदार, दिनेश यादव ,वरुण पाठक, आशीष पाटीदार ,दशोत्तर मूले, दुदाराम वैष्णव बैरागी , प्रहलाद जाट, जितेंद्र यादव ,राघवेंद्र सहित करीब 22 लोगों का जत्था है।