प्रत्याशी को लेकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे कार्यकर्ता – विधायक काश्यप

रतलाम । नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान गति पकड़ चुका है। विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर के विभिन्न वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि कार्यकर्ता प्रत्याशी के साथ प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे। मतदाता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ शहर में हुए विकास कार्यों की जानकारी दें, ताकि मतदाता भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और पार्टी भारी बहुमत से विजय प्राप्त करें।
विधायक श्री काश्यप ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की उपस्थिति में वार्ड 33 में भाजपा प्रत्याशी रश्मि कोलम्बेकर के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामप्रसाद परिहार, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूजा बोहरा एवं संतोष कोलम्बेकर मौजूद रहे।
वार्ड 37 में भाजपा प्रत्याशी मुबारिक शैरानी के कार्यालय का उदघाटन भी विधायक श्री काश्यप ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की उपस्थिति में किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री राकेश परमार, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शेरानी, जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, प्रभु सोलंकी आदि मौजूद रहे।
वार्ड 29 में भाजपा प्रत्याशी परमानंद योगी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ श्री काश्यप व श्री लुनेरा ने किया। यहां जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, मण्डल महामंत्री राकेश परमार, रणजीतसिंह परिहार, दिनेश पटेल आदि मौजूद रहेे।
वार्ड 36 में भाजपा प्रत्याशी स्मिता लड्ढा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर श्री काश्यप ने भाजपा के पितृपुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, सुरेन्द्र जोशी, राजेश माहेश्वरी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।