नमो ग्रुप ने की महापौर प्रत्याशी से मुलाकात
रतलाम । महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को हर वर्ग ने अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है। सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में व्यापारियों ने श्री पटेल का स्वागत कर उन्हें समर्थन दिया। मंडी व्यापारियों के साथ यहां काम करने वाले हम्माल और तुलावटियों ने भी भाजपा के महापौर प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया।
महापौर प्रत्याशी श्री पटेल मंडी में व्यापारियों के साथ ही हम्माल और तुलावटियों द्वारा समर्थन दिए जाने से अभिभूत हो गए। उन्होने व्यापारियों से कहा कि आपने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं टूटने नहीं दूंगा। शहर विकास के हर काम को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा जिससे कि रतलाम शहर को महानगर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए शहर के हर शख्स का साथ चाहिए जिससे कि हम रतलाम को स्वच्छ और सुंदर महानगर बना सके।
नमो ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री पटेल का स्वागत किया गया। गु्रप के सदस्यों ने अपनी बात रखी। श्री पटेल ने ग्रुप के सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान गु्रप के कई सदस्यगण मौजूद रहे।