रतलाम । सेंस प्लान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ की बालिकाओं ने नाटिका के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। ‘अपना हक़ अपना मतदान’ नाटक के माध्यम से बालिकाओं ने मतदाताओं से मतदान की अपील की । संस्था में रांगोली स्पर्धा का आयोजन भी किया गया जिसमें बालिकाओं ने आकर्षक रांगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।