भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को देख होटल व्यवसायी ने पिलाई चाय

महापौर बनने के बाद विधायक काश्यप जैसे विकास कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की

तलाम 29 जून 2022। भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल का विभिन्न वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के साथ महाजनसंपर्क लगातार जारी है। श्री पटेल बुधवार की सुबह वार्ड 24 के पार्षद प्रत्याशी विनोद राठौड़ तथा वार्ड 23 के पार्षद प्रत्याशी अक्षय संघवी के साथ महाजनसंपर्क के लिए निकले। इस दौरान वार्ड में आमजन द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया। जनसंपर्क की शुरूआत वार्ड 24 में सेठजी का बाजार से हुई। प्रत्याशी जिस क्षेत्र में पहंुचे, वहां पर क्षेत्र की जनता द्वारा हार-फूल से स्वागत कर आरती की गई और जीत का आशीर्वाद प्रदान किया।
जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी श्री पटेल व भाजपा नेता सुबह जब संत रविदास चौक में खड़े थे, तभी एक होटल संचालक की नजर उन पर पड़ी, वह तत्काल उनके पास चाय लेकर पहुंचा और चाय पिलाकर श्री पटेल व भाजपा नेताओं से चर्चा की। चर्चा में महापौर प्रत्याशी श्री पटेल से एक शख्स बोला कि जिस तरह से विधायक चेतन्य काश्यप शहर विकास के काम कर रहे है, उसी तरह से विकास के कार्य आप भी काम करना।
इन क्षेत्रों में हुआ जनसंपर्क – वार्ड 24 में महापौर और पार्षद प्रत्याशी का जनसंपर्क सेठजी का बाजार, शिक्षा विभाग पर एकत्रीकरण के बाद शुरू हुआ जोकि ताज स्टोन, संत रविदास चौक से ब्राह्मण गली, चौड़ावास में पहुंचा। यहां के बाद वार्ड 23 में चौड़ावास से रामगढ़, तेलियों की सड़क से तेजा नगर ब्लॉक 2 गली नम्बर 3 से तेजा नगर ब्लॉक 1 से शुभम रेसीडेंसी, तेजा नगर गली नम्बर 4 व 5 होते हुए बालाजी नगर से तेजा नगर ब्लॉक 2 गली नम्बर 6 से करमदी रोड, सांवरिया मंदिर पर समापन हुआ। जनसंपर्क के दौरान वार्ड 41 के प्रत्याशी दिलीप गांधी और वार्ड 25 की प्रत्याशी आयुषी सांखला भी साथ रहे।
जनसंपर्क में यह रहे मौजूद – भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशी के महाजनसंपर्क के दौरान चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, चुनाव सह संयोजक जयवंत कोठारी, वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा, प्रहलाद राठौड़, जलज सांखला, हितेश बरमेचा, आशीष पंडित, राजेश रांका, युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री सत्यजीत राजावत, वैभव व्यास, शांतिलाल पावेचा, करण वशिष्ठ, प्रकाश सेठिया आदि उपस्थित रहे।
30 जून का यहां होगा जनसंपर्क – भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्री पटेल गुरूवार को वार्ड 35, 25 तथा 26 में क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क करेंगे। शुरूआत सुबह 9 बजे सैलाना बस स्टैंड मिशन हॉस्पिटल में एकत्रीकरण से होगी। यहां से सैलाना बस स्टैंड से शहर सराय मुर्गा गली, कॉलेज रोड, नगर निगम, बालाजी मंदिर, छत्रीपुल, अजंता टॉकिज, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकिज पार्षद कार्यालय पर समापन होगा। शाम को 4 बजे वार्ड 25 तथा 26 में जनसंपर्क के लिए गुजराती उपाश्रय पर एकत्रीकरण होगा। यहां से सायर चबूतरा, छाजेड़जी का नोहरा, मालीकुआ, शांति नगर, हरमाला रोड, लक्ष्मी नगर, रत्नेश्वर चौराहा, जूनीकलाल सेरी (कार्यालय का उद्घाटन), धबाई जी का वास, हाकीमवाड़ा, भंडारी गली, संत मीरा स्कूल से बिचलावास, जूनीकलाल सेरी, मेहताजी का वास, लंबी गली से चार चक्की चौराहा पर समापन होगा।

Play sound