पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया शुभारंभ

रतलाम 29 जून 2022। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ का दौर लगातार जारी है। विधायक चेतन्य काश्यप ने अलग-अलग वार्ड में जाकर वहां के प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यालय की शुरूआत के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रचार प्रसार तेज हो गया है।  
विधायक श्री काश्यप ने वार्ड क्रं. 7 में भाजपा प्रत्याशी देवश्री मयूर पुरोहित के कार्यालय पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पार्टी नेता महेन्द्र शर्मा एवं राजेश पांचाल की उपस्थिति में शुभारंभ किया। वार्ड क्रं. 12 मनीषा शर्मा के कार्यालय का उद्घाटन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, प्रकाश बंशीवाल, संतोष बैरागी, सावरलाल तिवारी की उपस्थिति में किया गया। वार्ड क्रं. 39 हीना उत्सव मेहता के कार्यालय उद्घाटन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, पूर्व पार्षद राजेन्द्रसिंह पंवार, वरिष्ठ नेता महेन्द्र नाहर व व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल की उपस्थिति में हुआ। वार्ड क्रं. 32 में रामलाल डाबी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल एवं पूर्व पार्षद सुरेश पापटवाल की उपस्थिति में किया गया। वार्ड क्रं. 35 में आरती कुंदन चौहान के कार्यालय का शुभारंभ श्री काश्यप ने पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, प्रहलाद राठौड़ व दिनेश पटेल आदि की उपस्थिति में किया। वार्ड क्रं. 11 में मीना टांक के कार्यालय का शुभारंभ महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, विनोद करमचंदानी, संतोष लालवानी की उपस्थिति में किया गया। वार्ड क्र.13 की प्रत्याशी कमल व्यास के कार्यालय का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित एवं मण्डल प्रभारी विनोद यादव की उपस्थिति में किया गया। कार्यालय के शुभारंभ में पहुंचे विधायक श्री काश्यप का पार्षद प्रत्याशी सहित अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया। शुभारंभ के दौरान श्री काश्यप ने पार्षद प्रत्याशियों को भाजपा के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करने का मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी साफ और बैदाग है और उन पर कोई आरोप-प्रत्यारोप  नहीं है। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने पार्षद रहने के दौरान उनके क्षेत्र में शहर में सबसे सुन्दर बगीचा विकसित किया और शहर का उत्कृष्ट कम्युनिटी हाल भी उनके क्षेत्र में है। विकास के कार्यों की जानकारी यदि हम आमजन तक पहुंचाएंगे, निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।  

Play sound