
झुमरी तिलैया । आज प्रात: जैन संत गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 विसल्य सागर जी का भव्य मंगल प्रवेश धर्म नगरी झुमरी तिलैया की पावन धरती पर हुआ,जहाँ से तीन मुनि ओर माता जी की दीक्षा हुई है और यहाँ के जन्मे मुनि श्री 108 प्रांजल सागर जी मुनिराज पूरे भारत मे घूम कर धर्म की डंका बजा रहे है । पूज्य जैन संत को झारखंड सरकार के द्वारा राजकीय अतिथि घोषित किया गया है ,आज बायपास रोड में जैन समाज की महिलाएं, बच्चे, पुरुष उनकी अगवानी के लिए पहुंचे, नगर भ्रमण में बैंड बाजा, संगीत मंडली, वीर सेवा दल बैंड पार्टी, जैन स्कूल के बच्चे धर्म ध्वज के साथ चल रहे थे, मुनि श्री का मंगल प्रवेश को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला, ब्राह्मण समाज ,अग्रवाल समाज, पंजाबी समाज, और मारवाड़ी युवा मंच के लोगों ने गुरुदेव की आरती की और चरण स्पर्श किया।
जैन समाज के द्वारा आज कुंवर सिंह चौराहा से पानी टंकी रोड नया जैन मंदिर तक 9 धर्म द्वार गुरुदेव के स्वागत अभिनंदन के लिए बनाया गया , सभी स्थानों को रंगोली से सजाया गया, सभी द्वार पर महिलाओं ने अलग-अलग वेशभूषा में धार्मिक गतिविधि के साथ गुरुदेव की आरती और वंदना की, पुरुषों ने उनके चरण धोए, विशेष रुप से मुनि निर्विकल्प सागर द्वार,प्रांजल सागर द्वार, और आर्यका प्रसम मती द्वार पर उनके परिवार, के द्वारा गुरुदेव की आरती , पूजा की गई, पानी टंकी रोड मंदिर पहुंचने पर महिला संगठन की अध्यक्ष नीलम सेठी, मंत्री आशा गंगवाल , निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने गुरुदेव के चरणों में श्री फल अर्पित कर स्वागत अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया, मंगल प्रवेश में हजारीबाग,रांची,गया,भागलपुर, से आये भक्तों के द्वारा चरण पखारने का सौभाग्य मिला ।
पूज्य गुरुदेव जैन संत मुनि श्री108 विशल्य सागर जी गुरुदेव ने लोगों को संबोधित करते हुवे अपनी अमृतवाणी में कहा कि झुमरी तिलैया कोडरमा जिले के लोगों में धर्म के प्रति बहुत अधिक श्रद्धा है, जैन समाज झुमरी तिलैया के सभी लोगों में साधु संतों के प्रति आस्था, श्रद्धा भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है, धर्म के पथ पर ही चल कर मनुष्य अपना कल्याण कर सकता है, और अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकता है, सभी लोगों को मेरा आशीर्वाद है, मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र जैन काला, समाज के मंत्री ललित जैन सेठी, उपाध्यक्ष कमल जैन सेठी, नरेंद्र जैन झाझंरी, संचालन कर्ता सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, समाजसेवी सुरेश जैन झाझंरी, प्रदीप जैन छाबड़ा, अभिषेक जैन शास्त्री, जैन युवक समिति के अध्यक्ष राजीव जैन छाबड़ा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, अनूप जोशी,अग्रवाल समाज के पदाधिकारी महेश दारूका, पंजाबी समाज के अध्यक्ष अवतार सिंह सलूजा, हरजीत सिंह, हरभजन सिंह, जगदीश लाल अजमानी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आयुष पोदार सैकड़ों धर्म प्रेमी बंधु, मौजूद थे, यह सभी जानकारी मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राजकुमार जैन अजमेरा ने दी।