
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने रतलाम जिले के नगरीय निकायों में प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किये है।
जावरा नगर पालिका मे महेश सोनी प्रभारी एवं प्रदीप चौधरी सह प्रभारी बनाये गये है।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि आलोट नगर परिषद में ओपेन्द्र सिंह प्रभारी एवं प्रमोद मेहता सह प्रभारी, ताल मे बंटी पितलिया, बडावदा मे मांगीलाल अजमेरा, पिपलौदा में अजय सकलेचा चुनाव प्रभारी बनाये गये है।
इसी प्रकार नगर परिषद धामनोद मे संगीता चारेल प्रभारी, शांतिलाल परमार सहप्रभारी एवं नामली नगर परिषद मे प्रकाश ग्वालियरी प्रभारी तथा भूपेंद्र जायसवाल सह प्रभारी रहेगे।