- रतलाम में भाजपा के महापौर व 49 पार्षद प्रत्याशियों ने लिया ग्रीन शहर-क्लीन शहर का संकल्प
विधायक श्री काश्यप और जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा की उपस्थिति में एकसाथ किया पौधारोपण

रतलाम 1 जुलाई 2022। भारतीय जनता पार्टी के ग्रीन संकल्प सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजंिसह चौहान ने महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को ग्रीन शहर-क्लीन शहर का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व नगर निगम चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों ने रतलाम के गोपाल गौशाला कालोनी उद्यान में शहर विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की उपस्थिति में पौधारोपण किया।
भोपाल के स्मार्ट पार्क में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम में होने वाले जनप्रतिनिधि शहर के विकास और पर्यावरण का एकसाथ संकल्प ले रहे है, ये देश के राजनीतिक इतिहास की ऐतिहासिक एवं अनूठी घटना है। श्री चौहान ने इस मौके पर नगरीय क्षेत्रों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी वचुअली संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश के संकल्प पत्र का विमोचन भी किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक श्री काश्यप, महापौर प्रत्याशी श्री पटेल एवं जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा के साथ जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, महिला मांेर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ राजेश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शेरानी मंचासीन रहे। संचालन चुनाव सहसंयोजक जयवंत कोठारी ने किया। चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना। इस अवसर पर नगर निगम चुनाव प्रभारी अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, प्रेम उपाध्याय, प्रहलाद राठौड, प्रवीण सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, सोश्यल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ, झुग्गी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीकांत डोसी सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।