पांच वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

रतलाम 1 जुलाई 2022। मुझ पर विश्वास जताकर आपने दो बार विधायक चुना। हमने जो वादे किए थे, जो संकल्प लिए थे, उन्हें पूरा किया है। शहर विकास के कुछ काम अब भी शेष है, उन्हे पूरा करने के लिए नगर में भाजपा की सरकार होना बहुत आवश्यक है। यदि नगर में हमारी सरकार होगी, तो बचे हुए काम तेज गति से हो सकेंगे।
यह बात शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ भाजपा को विजयी बनाने के कार्य में जुटने का आव्हान किया। श्री काश्यप ने वार्ड क्रमांक 49 में पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के साथ पार्षद प्रत्याशी सपना त्रिपाठी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। अशोक चौटाला, दिनेश पोरवाल, अशोक यादव, सुरेन्द्र जोशी, राजेन्द्र राठौड़, महेश अग्रवाल, गौरव त्रिपाठी, गोकुल जोशी, चन्द्रप्रकाश व्यास सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। वार्ड 40 में पार्षद प्रत्याशी धर्मेन्द्र व्यास के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी विधायक श्री काश्यप ने पूर्व मंत्री श्री कोठारी की उपस्थिति में किया। यहां प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, झुग्गी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीकांत डोशी, पूर्व पार्षद श्रेणिक जैन आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
इससे पूर्व विधायक श्री काश्यप ने वार्ड क्रमांक 31 में पार्षद प्रत्याशी अशोक जोनवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। यहां कार्यक्रम में दिनेश पटेल, शेरू पठान सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वार्ड क्रमांक 8 में पार्षद प्रत्याशी पप्पू पुरोहित के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विजय पाटीदार एवं पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।
वार्ड क्रमांक 42 में पार्षद प्रत्याशी हितेश शर्मा कामरेड के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यहां प्रवीण सोनी, चंद्रशेखर शर्मा, करण वशिष्ठ, नरेंद्रसिंह सोलंकी, विजय शर्मा, अनामिका जोशी, गीतादेवी भटेवरा, शांतिलाल पावेचा, कपिल व्यास, दीपक शर्मा, यश ठाकुर, प्रवीण उपाध्याय, डॉ हरिप्रसाद श्रीवास्वत, विजेंद्र खरे, रोहित गोसर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वार्ड क्रमांक 17 में पार्षद प्रत्याशी अनिता कटारा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।