नुक्कड़ नाटक से भाजपा के पक्ष में मतदान का संदेश

महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वार्डों में जाकर कमल के फुल की मेहंदी

रतलाम 1 जुलाई 2022। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं सभी 49 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश नुक्कड़ नाटक से दिया जा रहा हैं। नाटक देखने के लिए जमा लोगों में शामिल माता और बहनों को भाजपा की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा कमल के फुल की मेहंदी लगाई गई। महिला मोर्चा ने आमजन से शहर विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन वार्ड क्रक्रमांक 18, 19 एवं 20 में किया गया। उक्त वार्ड में टाटा नगर की गली नंबर 1, 5 व 7 तथा धीरजशाह नगर की गली नंबर 1 व 3 और दीनदयाल नगर क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ नाटक में शामिल युवाओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही भाजपा शासन काल में हुए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई। साथ ही बताया कि विकास के जो कार्य शेष बचे रह गए है, उन्हे पूरा करने के लिए नगर में इस बार फिर भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल की बेदाग छवि का वर्णन करते हुए पार्षद रहते हुए उनके द्वारा वार्ड में किए गए विकास कार्यों को भी जनता तक पहुंचाया गया। नुक्कड़ नाटक में श्री पटेल ने किस प्रकार से शहर के सबसे उत्कृष्ट बगीचे का निर्माण किया है और आदर्श कम्युनिटी हॉल तैयार कर सौगात दी, यह भी बताया गया। इसके साथ उनके वार्ड की सड़क और स्वच्छता का भी उल्लेख कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की गई। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी व्यास, जया सोमानी, कुसुम सोलंकी, छोटी पंवार, सीमा जोशी, ज्योति सोनी, गीता शर्मा, किरण उपाध्याय, लक्ष्मी मेहता आदि मौजूद रहे।

Play sound