भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्री प्रहलाद पटेल को जनसंपर्क में मिल रहा जनसमर्थन

वार्ड 19 के मतदाताओं ने किया भव्य स्वागत व सम्मान

रतलाम 1 जुलाई 2022। भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल का जनसंपर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को उनके द्वारा वार्ड 19 की पार्षद प्रत्याशी कविता चौहान के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता द्वारा श्री पटेल और पार्षद प्रत्याशी को जोरदार स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया गया।
जनसंपर्क की शुरूआत सुबह नागा महाराज आश्रम पर एकत्रीकरण से हुई। यहां से सैनिक कॉलोनी, धीरजशाह नगर गली नंबर 1 व 2 दीनदयाल नगर ई सेक्टर, जी सेक्टर, हिम्मत नगर, ओसवाल नगर, वीआईपी नगर, एफ सेक्टर, त्रिनेत्र महाकाल मंदिर पर समापन। जनसंपर्क के दौरान वार्ड के कई घरों में महापौर और पार्षद प्रत्याशी का स्वागत और सम्मान किया गया। जनसंपर्क के दौरान चुनाव सहप्रभारी जयवंत कोठारी, राजेन्द्र चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज इन वार्डों में होगा जनसंपर्क
वार्ड-12 में कस्तूरबा नगर में मुख्य मार्ग पर शीतल जल वाली गली पर सुबह 9 बजे एकत्रिकरण होगा। तत्पश्चात राधाकृष्ण मंदिर, नितिन के घर से एमबी नगर, अजय डामोर के घर से प्रकाशजी के घर से गली नंबर 6 महेश शर्माजी, शिव हनुमान मंदिर से जैन मंदिर चौराहा, जगदालेजी की गली से, सेंट्रल प्लाजा से रोटरी गार्डन के पास से अनोखीलालजी दुबे के घर से गली नंबर 4 व 2 से होते हुए बसंत विहार गली नंबर 1 से मुख्य मार्ग होते हुए भगतजी सांकला के यहां समापन।
वार्ड 17 में रामरहीम नगर में सायं 4 बजे एकत्रीकरण पश्चात राम रहीम नगर, ईश्वर नगर मैन रोड, हम्माल कॉलोनी, नाले से मैन रोड, खेतलपुर के बाद वार्ड 11 में भाजपा कार्यालय बोधी स्कूल से प्रारंभ होकर कार्यसिद्ध भैरव मंदिर होते हुए डोंगरे नगर पानी की टंकी से होते हुए दायी तरफ जगदीश टांक की गली से मोहन नगर कुएं वाली रोड से राधा-कृष्ण मंदिर से सिंधी कॉलोनी में गुरूद्वारे होते हुए मुकेश सोनी वाली गली से हठिलेश्वर महादेव होते हुए विनोद करमचंदानी के यहां समापन होगा।

Play sound