

रतलाम। म.प्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ. सनवर पटेल द्वारा नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी की प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल से भेंट करवाई।
नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का 111 किलो की स्वागत माला पहना कर आभार माना।