क्षेत्र के रहवासियों द्वारा किए गए स्वागत-सम्मान को देख हुए भाव-विभोर

रतलाम 2 जुलाई 2022। शहर के ईश्वर नगर क्षेत्र में शनिवार शाम भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और पार्षद प्रत्याशी का जोरदार स्वागत हुआ। श्री पटेल शाम को वार्ड 17 में पार्षद प्रत्याशी अनिता कटारा तथा वार्ड 11 में प्रत्याशी मीना टांक के साथ जनसंपर्क के लिए निकले थे। ईश्वर नगर में जब महापौर प्रत्याशी श्री पटेल, पार्षद प्रत्याशी के साथ पहुंचे तो घर-घर उनका स्वागत और सम्मान हुआ। इसे देख श्री पटेल ने भाव-विभोर होकर कहा कि मतदाताओं के इस प्रेम का मान वे सदैव रखेंगे।
इन क्षेत्रों में हुआ जनसंपर्क – शाम को वार्ड 17 तथा 11 के राम रहीम नगर, ईश्वर नगर मैन रोड, हम्माल कॉलोनी, नाले से मुख्य मार्ग, खेतलपुर, डोंगरे नगर तेजेश्वर शिव मंदिर से हनुमान मंदिर वाली गली, सिद्ध भैरव चौराहा, सद्गुरू टेंट हाउस तिराहा, शुभम डेरी, कुंदकेश्वर महादेव, पानी की टंकी, जगदीश जी टांक वाली गली, राधा-कृष्ण मंदिर, सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरूद्वारा, मुकेश सोनी की गली, हटिलेश्वर महादेव मंदिर से विनोद करमचंदानी के घर पर समापन हुआ। जनसंपर्क के दौरान गोलू शुक्ला, अनिता कटारिया, विनोद करमचंदानी, मयूर पुरोहित, ऋषभ दुबे, धर्मेंद्र देवड़ा, विवेक शर्मा, राकेश मिश्रा, विजय पटेल उपस्थित रहे।