कांग्रेस विकास के साथ सरकार चलाना जानती है किंतु भाजपा झूठे वादों के साथ जनता को गुमराह करती है- श्रीसिह

जावरा ( अभय सुराणा) । जावरा नगर में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के समय बहुत विकास हुआ है किंतु भाजपा ने अपने 12 साल के कार्यकाल में जावरा में समस्याओं का अंबार बलगा दिया ।आप एक बार फिर कांग्रेस के सभी 30 उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजय बनाएं ताकि जावरा का सर्वागीण विकास हो सके बिजली पानी नाली आदि की समस्याओं से जनता को निजात दिला सके ।उक्त विचार पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह ने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात वार्ड नंबर 22, 23 ,24 ,के प्रत्याशी इरफान भाई, असलम भाई,अफसर शोकत वार्ड नंबर 13 के राजु बाई ओपी धाकड़, वार्ड १५ के नंदकिशोर राठौर ऑफिस जाकर व वार्ड नंबर 11 के मेघा राजेश कुमार आदि प्रत्याशियोके मतदाताओं से धर धर जाकर वार्डों में सघन जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से घर घर जाकर 13 तारीख को हाथ का पंजे का बटन दबाकर कांग्रेस को भारी बहुमत से विजय बनाने कीअपील की स्थान स्थान पर ढोल-ढमाकों व आतिशबाजी के साथ मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों का व कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत किया व नारियल व फलो से तोला इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा ने कहा कि भाजपा के समय के अधूरे पड़े कार्यों का विकास कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद करेंगे आपका विश्वास ही कांग्रेस की पूंजी है। जनसंपर्क के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल कांग्रेस नेता डॉ एच, एस राठौड़ पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता शान्तिलाल दसेड़ा,जीवन नौलखा कांग्रेस नेता नीतिराज सिंह ,महेंद्र गंगवाल, वरुण श्रोतिय मोहनलाल सैनी,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन कार्यकर्ता वार्डों के महिला एवं पुरुष मतदाता साथ चल रहै थे।