जिले में अब तक करीब 341.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

रतलाम । जिले में अब तक करीब 341.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 218.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में गत 24 घंटो के दौरान मंगलवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 38.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आलोट में 35 मिलीमीटर, जावरा में 73 मिलीमीटर, ताल में 21 मिलीमीटर, पिपलौदा में 82 मिलीमीटर, बाजना में 24 मिलीमीटर, रतलाम में 27 मिलीमीटर, रावटी में 12.2 मिलीमीटर, सैलाना में 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।

Play sound