जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की पूजन एवं महाआरती

रतलाम 14 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय, पैलेस रोड रतलाम पर सोमवार को मंगलमूर्ति एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक घट स्थापना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एव पार्टी पदाधिकारियों ने आयोजित कार्यक्रम में भगवान गणेश जी का पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात महाआरती संपन्न हुई।भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। गणेशोत्सव के शुभारंभ पर जिला कार्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, जुबिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार होस्टल , जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, नीरज बरमेचा, सोशल मीडिया जिला संयोजक तन्मय त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, जिला अजजा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद डामोर, विवेक शर्मा, नितिन लोढ़ा, सुशील कुमावत, संजय पांडेय, सलीम आरिफ, कमल सिलावट सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।