भ्रूण हत्या करना मातृत्व की हत्या करने के समान है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा ने कन्या जिस घर में जन्म लेगी उस परिवार का अभिनंदन करने का संकल्प लिया

मंदसौर जीवा गंज 22 जुलाई 2022 । निर्दोष मासूम संतान को मां की कोख मैं कत्लेआम करके अकाल मौत के घाट उतारने वाले दरिंदे मानवता पर कलंक है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने जैन दिवाकर प्रवचन होल संबोधित करते कहा कि भ्रूण हत्या मातृत्व की हत्या है कोख को कत्लखाने के रूप में परिवर्तित कर रहा है
उन्होंने कहा कि गौ हत्या से भी भ्रूण हत्या करने वाला अनंत गुना ज्यादा महापाप का दोषी है पुरुष प्रधान मानसिकता इस प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहा है ।
मुनि कमलेश ने कहा पुत्र कुल का दीपक है इसके बिना वंश नहीं चलेगा लड़की पराया धन लड़की दो कुल का नाम रोशन करती है ।
राष्ट्र संत ने कहा कि निरंतर घटती लड़की के संख्याओं से कहीं आने वाले समय में अन्य वस्तुओं की भांति लड़कियों का आयात ना करना पड़े । सभी धर्म आचार्यों को मिलकर भ्रूण बचाओ विश्व बचाओ के बेचारी क्रांति का अभियान शुरू करना चाहिए । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा ने कन्या जिस घर में जन्म लेगी उस परिवार का अभिनंदन करने का संकल्प लिया । शशि मारू, संगीता चोरडिय़ा, सपना नाहर, रेनू खटोड़, डिंपल जैन मंच की सभी बहनों ने आचार्य सम्राट आनंद ऋषि जी की जयंती पर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की । अक्षत मुनि जी ने मंगलाचरण किया तपस्वी घनश्याम मुनि जी के तेरा ऊपवास है सेवक भेरूलाल के दस उपवास है।

Play sound