जनजातीय कार्य विभाग में शिविर आयोजित, 111 प्रकरणों का निराकरण किया गया

रतलाम । रतलाम जनजाति कार्य विभाग में रविवार को कर्मचारियों के लंबित स्वत्व के भुगतान के लिए शिविर आयोजित किया गया जिसमें 111 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर में प्रभारी सहायक आयुक्त श्रीमती पारुल जैन, सहायक संचालक सुश्री प्रीति जैन, समस्त संकुल प्राचार्य एवं जनजाति कार्य विभाग कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में अनुपस्थित संकुल प्राचार्य एवं कार्यालय के कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए।

Play sound