राज्य पेंशनरों ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर किया झंडावंदन

रतलाम। पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. रतलाम कार्यालय पर वरिष्ठ राज्य पेंशनरों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराकर झंडावंदन किया। वरिष्ठ पेंशनर्स 82 वर्षीय जी.एल. कुमावत ने ध्वजारोहण कर अभिवादन किया। उपस्थित राज्य पेंशनरों ने राष्ट्रगान के साथ भारत देश का जयघोष किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले स्वतंत्रता संग्र्राम सेनानियों एवं देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीर शहीदों का स्मरण कर उनकी शौर्यता को नमन किया।
पेंशनर आर.आर. चव्हाण ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला मेरा रंग देÓ, श्याम सुंदर भाटी ने ‘तुम गजल लिखो कि गीत प्रीत के लिखो किन्तु चार पंक्ति भी शहीद पर लिखोÓ, कीर्ति कुमार शर्मा ने ‘ए मेरे प्यारे वतन ए मेरे बिछड़े चमन तुझ पर दिल कुर्बानÓ, तथा गीता राठौर, बसंती ठाकुर, विष्णु बाला शर्मा ने राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दी।
स्वतंत्रता दिवस तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम में सतीश चंद्र दय्या, एम.एल. भïट्ट, प्रेम कुमार बेनावत, अनिता राठौर, पी.सी. चावला, दशरथलाल शर्मा, निर्मला नलवड़े, विभा जैन, वेणी माधव द्विवेदी, कुसुमकांत भïट्ट, आर.एस. भार्गव, आर.एस. शर्मा, मो. अनवर, जगदीशचंद्र चुंडावत, एस.एन. जोशी, डी.डी. गोठवाल, डी.सी. सारस्वत, कृष्ण गोपाल आचार्य, कैलाश विजयवर्गीय, जितेन्द्रसिंह भूरिया, शोभा दिघे, रतनलाल मालवीय, भारतसिंह सोनगरा, एम.एल. नगावत, प्रहलाद कटारिया, जी.एस. चंद्रावत, जे.सी. राठौर, जे.सी. मेहरा, महेश राठौर, मोहनलाल वर्मा, शारदा प्रसाद पाठक, डॉ. सुरेश शर्मा, अरुणा दय्या, पुष्पा पंवार, एफ.एम. मंसूरी, सी.एल. गौतम, के.एल. भाटी, इंद्रनारायण पाठक, रणजीतसिंह राठौर उपस्थित थे। संचालन कीर्ति कुमार शर्मा ने व आभार प्रमोद व्होरा ने किया। विशेष सहयोग एम.एल. भïट्ट व प्रेम बेनावत का रहा।

Play sound