जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान : रतलाम के विधायक सभागृह में 26 सितंबर को होगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता

रतलाम 23 सितम्बर । जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 26 सितंबर को रतलाम के विधायक सभागृह, बड़बड़ में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी रतलाम द्वारा सेवा संकल्प अभियान चित्र सेवा के जिला प्रभारी एवं जिला मंत्री अनुज शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को लेकर आयोजित की जा रही है। इस गरिमामय आयोजन में जिले के सभी जनप्रतिनिधिगण एवं प्रबुद्ध समाजजन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
चित्र सेवा समिति के सह प्रभारी राजेंद्र पाटीदार (हॉस्टल) एवं सोनू चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। चित्रकला एवं भाषण, दोनों ही स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच-पांच प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी सहभागियों को भी प्रमाण पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया जावेगा।
इस कार्यक्रम को लेकर जिला समिति के अनुज शर्मा, राजेंद्र पाटीदार, सोनू चौहान एवं कार्यक्रम के नोडल प्रभारी सुभाष कुमावत, जीतेन्द्र जोशी, विवेक नागर ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *