दीनदयाल नगर क्षैत्र में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी को दिया ज्ञापन

रतलाम । रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दीनदयाल नगर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा क्षैत्र में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी को ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन के माध्यम में कहा कि दीनदयाल नगर थाना क्षैत्र में रात में चोरियों की घटना अधिक हो रही है क्योंकि थाना दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत ईश्वर नगर, दीनदयाल नगर, धीरज शाह नगर, पोरवाल नगर, राम-रहीम नगर, हिम्मतनगर, सुरज श्री, सैफी नगर आदि कालाोनियां आती है । यह कालोनियां रतलाम शहर के अंतिम छोर पर बसी हुई है और दिल्ली-मुम्बई, रेल मार्ग से लगती हुई कॉलानियां हैे जिसकी वजह से असामाजिक तत्वों का इस क्षैत्र में काफी जमावड़ा होता रहता है । जिसमें कई छोटी-मोटी घटनाएं आए दिन घटित होती रहती है । गत दिनों क्षेत्र के थाना अंतर्गत लगातार चोरियां बढ़ रही है ।
ज्ञापन में मांग की है कि उक्त क्षैत्र में पुलिस द्वारा रात्रि गश्त बढ़ाई जावें एवं दीनदयाल नगर त्रिनेत्र महांकाल मंदिर चौराहे पर स्थाई पुलिस चौकी स्थापित की जाए, जिससे कि क्षैत्र में घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर रोक लग सके व आमजन सुरक्षित महसूस करें। जिला पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने आश्वस्त किया कि उक्त क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाकर चोरियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा । ज्ञापन देते समय रमेश शर्मा, कृष्ण जगदेव, महावीर चौहान, योगेश (बंटी) डामर, अशोक गुर्जर, संजय प्रजापत, गोविन्द चौहान, यासीर खान, भूरू सोनी आदि क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।

Play sound