रतलाम । निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा आज 3 सितम्बर शनिवार को दोपहर 1 बजे विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, दिलीप गांधी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षदगण व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में निगम अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगी।