श्री सत्यवीर तेजाजी मेले का आज होगा भव्य शुभारंभ

शुभारंभ पश्चात हास्य कवि सम्मेलन में लगेंगे हंसी के ठहाके

रतलाम । नगर निगम द्वारा 3 से 5 सितम्बर तक रामगढ़ स्थित श्री सत्यवीर तेजाजी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री सत्यवीर तेजाजी मेले का शुभारंभ विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप, पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत जी कोठारी, सांसद रतलाम-झाबुआ श्री गुमानसिंह जी डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह जी लुनेरा, महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा जी शर्मा, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल जी वर्मा, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी, क्षेत्रिय पार्षद सर्वश्री अक्षय संघवी, श्री विशाल शर्मा, श्रीमती प्रीति कसेरा, निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में परम्परानुसार आज 03 सितम्बर शनिवार को सांय 7 बजे विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया जायेगा।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ने मेला शुभारंभ व मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 3 सितम्बर शनिवार को सांय 7 बजे रामगढ़ स्थित श्री सत्यवीर तेजाजी के मंदिर पर मेले का परंपरानुसार शुभारंभ किया जायेगा शुभारंभ पश्चात निगम रंगमंच पर कवि सम्मेलन का आयोजिन किया गया है आमंत्रित कविगण है सर्वश्री संदीप शर्मा-धार (हास्यरस), मुन्ना बैट्री-मंदसौर (हास्यरस), वाहे गुरू भाटिया-मुम्बई (हास्यरस), सुश्री रजीन अवनी-दिल्ली (कवयित्री), पार्थ नवीन-प्रतापगढ (हास्यरस)़, लोकेश जड़िया-धार (हास्यरस), चेतन शर्मा-राजगढ़ (वीररस)। 4 सितम्बर रविवार को खाटू श्याम की भजन संध्या तथा मेले के अंतिम दिन 5 सितम्बर सोमवार को श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा का आयोजन किया गया है।
महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा जी शर्मा, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल जी वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, दिलीप गांधी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेला शुभारंभ एवं मेले में प्रतिदिन रात्रि में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनावें।