रतलाम । भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनियुक्त जिला सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक भाजपा के जिला कार्यालय पर सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक गजेंद्र शेखावत के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर नवनियुक्त सहकारिता जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह सोलंकी (आलोट) व समस्त सहसंयोजक का जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा व जिला महामंत्री निर्मल कटारिया द्वारा सम्मान किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे सहकारिता के संदर्भ में सदस्यों को जानकारी देते हुए संभाग प्रभारी गजेंद्र सकलेचा ने कहा कि सहकारिता एक आंदोलन है जिसके द्वारा प्रत्येक किसान को लाभान्वित कर उसके जीवन मे बदलाव लाया जा सकता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश मे पहली बार सहकारिता मंत्रालय का गठन किया जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण भारतवर्ष के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के सभी सदस्य ग्राम स्तर तक समितियों का गठन कर जिले में सहकारिता क्षेत्र को नई ऊंचाई पर पहुचाये। स्वागत भाषण जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने दिया।
इस अवसर पर जिले में सहकारिता के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह सोलंकी ने अपने अनुभव सदस्यों के साथ साझा किए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह सोलंकी, सहसंयोजक आशीष सोनी,सुनील रौतेला, राजेन्द्र सिंह जाधव, प्रह्लाद पाटीदार,अशोक पंड्या,डॉ दिलीप शर्मा,श्याम उपाध्याय,प्रकाश ग्वालियरी, लोकेंद्र सिंह सिसोदिया, गोपीचंद पाटीदार, लोकेंद्र सिंह चंद्रावत, गोवर्धन पोरवाल, मनीष राठौर, शीतल सिंह सिसोदिया व राहुल पारिख उपस्थित रहे।