जावरा में करोडों रुपए मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई

रतलाम । कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इस क्रम में रविवार को जावरा में एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति, तहसीलदार श्री मृगेन्द्र सिसौदिया द्वारा करोडों रुपए मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। बताया गया है कि भूमि तथा उस पर अतिक्रमण द्वारा किए गए निर्माण कार्यों का अनुमानित मूल्य लगभग 16 करोड रुपए है।
नगर पालिका जावरा के स्वामित्व की आबादी नजूल भूमि में से 0.078 हेक्टेयर पर गोडाउन तथा कमरे का निर्माण तथा 0.050 हेक्टेयर खुली भूमि पर अन्य अतिक्रमण हटाए जाकर भूमि नगर पालिका जावरा को सौंपी गई।
अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का उपयोग नगर पालिका जावरा द्वारा शहर के पश्चिमी भाग हेतु फायर स्टेशन की लारी खडी करने, संक्रमित पशुओं के उपचार के लिए अस्थाई बाडा निर्माण, निराश्रितों के लिए आश्रय स्थल, गरीबों के लिए नेकी की दिवार के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत नग रपालिका की कचरा गाडी के ठहराव तथा संचालन व्यवस्था में किया जाएगा। कार्यवाही में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक आदि शामिल थे।

Play sound