बालगृह में चिकन अंडा परोसने का विरोध करेगा शाकाहारी समाज-महेन्द्र गादिया

रतलाम । समाचार पत्र से ज्ञात हुआ कि बालगृह में चिकन व अंडा परोसा जाएगा ,सार्वजनिक स्थानो पर जहां सभी धर्म समाज के बच्चे रहते है, वहां यह खाद्य देना आवश्यक क्यो है, शाशन ने पूर्व में आंगन वाड़ी में भी अंडे परोसने का निर्णय लिया था जिसका पूरे प्रदेश में विरोध हुआ और शाशन धन्यवाद का पात्र था जिसने यह निर्णय वापस लिया था सार्वजनिक रूप से ऐसी घोषणा किस मानसिकता का परिचायक है हम शाकाहारी समाज के साथ अन्य धर्म के लोगो को साथ लेकर सख्त विरोध करेंगे ऐसे थोपने वाले निर्णय को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए उक्त बात सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र गादिया ने विरोध स्वरुप कही, उन्होंने कहा कि अन्य कई पोष्टिक पदार्थ है जो बच्चों की सेहत के लिए दिए जासकते है बाटना है बच्चों को बादाम फ्रूट या पोष्टिक आहार बांटिए, शाशन में सभी आस्था के लोग रहते है उन्हें भी इसका विरोध करना चाहिए राजनीतिक दल कई सिद्धान्तों को लेकर बनाए जाते है, सिद्धान्तों के लिए सत्ता का त्याग भी कई इतिहास रहे है हमारा सभी धर्म से आग्रह है थोपने वाले निर्णय कभी स्वीकार नहीं करे गादिया ने कहा कि यह विरोध निरंतर जारी रहेगा।

Play sound